कलेक्टर ने मालवासी रेलवे अंडरपास का किया निरीक्षण, पानी भराव की समस्या के समाधान का दिया आश्वासन

रेलवे एवं पीएमजीएसवाय विभाग से समन्वय कर होगी आवश्यक कार्रवाई

रतलाम / पुलिस दर्पण

रतलाम। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के दौरान ग्रामीणों द्वारा मालवासी रेलवे अंडरपास में बारिश के दौरान पानी भरने की समस्या से कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया को अवगत कराया गया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने तत्काल मौके पर पहुंचकर अंडरपास का निरीक्षण किया तथा स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कटेसरिया ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए रेलवे विभाग एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाय) के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने मौके पर उपस्थित रेलवे के कर्मचारियों से भी इस संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा समस्या के निराकरण हेतु तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

रेलवे के कर्मचारियों ने कलेक्टर को बताया कि इस कार्य के लिए रेलवे स्तर पर वर्क स्वीकृत (वर्क सेंशन) हो चुका है। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन एवं सैलाना एसडीएम श्री जायसवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!