निर्मला पहाडे ब्यूरो प्रमुख छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा। संभागायुक्त श्री धनंजय सिंह ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के सभी कलेक्टरों की समीक्षा बैठक लेकर जनकल्याणकारी योजनाओं के समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ निर्धारित समय-सीमा में मिले तथा अधिकारियों द्वारा नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
बैठक में राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी, सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आयुष्मान भारत, छात्रवृत्ति, छात्रावास निरीक्षण, प्रधानमंत्री आवास, पीएम स्वनिधि, पीएम जनमन, जल गंगा संवर्धन अभियान और कृषि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
संभागायुक्त ने किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक-बीज उपलब्ध कराने, विभागीय yuv अधिकारियों के नियमित जिला भ्रमण तथा जनहित के लंबित आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, शाला नामांकन और पाठ्यपुस्तक वितरण की अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर छिंदवाड़ा के जिला शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश भी कलेक्टर को दिए।

