सशस्त्र सेना झण्डा दिवस में शाजापुर जिले द्वारा लक्ष्य से अधिक धनराशि का सहयोग करने पर राज्यपाल द्वारा कलेक्टर शाजापुर सुश्री बाफना का सम्मान

शाजापुर / पुलिस दर्पण
सशस्त्र सेना झण्डा दिवस वर्ष 2024-2025 में शाजापुर जिले ने मध्यप्रदेश शासन द्वारा दी गई लक्ष्य राशि 3,32,800 रुपए से अधिक राशि 3,63,025 रुपए सैनिकों के कल्याण के लिए एकत्रित की है जो कि लक्ष्य राशि का 110 प्रतिशत है। अवगत रहे कि यह राशि पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, पूर्व सैनिकों की विधवाओं एवं उनके आश्रितों के कल्याण एवं पुनर्वास में संचालनालय सैनिक कल्याण, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनायों के माध्यम से उपयोग में ली जाती है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि एवं योगदान के लिए महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल द्वारा 21 अप्रैल 2026 को लोकभवन में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में कलेक्टर शाजापुर सुश्री ऋजु बाफना को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया जो कि कलेक्टर की ओर से जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर श्री नगेश चन्द्र मालवीय (से.नि.) ने ग्रहण किया। उक्त प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर श्री नगेश चन्द्र मालवीय (से.नि.) ने आज 06 जुलाई 2026 को समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर सुश्री रिजु बाफना को भेंट किया।

इस दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने जिले के समस्त दानदाताओं, अधिकारीगण एवं कलेक्टर का सशस्त्र सेना झण्डा दिवस में सहयोग देने के लिए आभार एवं कृतज्ञता प्रकट की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!