आमला पुलिस की दबिश में ₹1,800 नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त, जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज
देवीनाथ लोखंडे सह संपादक दक्षिण मध्यप्रदेश
आमला। ग्राम हरदौली में स्कूल के पीछे कथित तौर पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे तीन लोगों को आमला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹1,800 नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर की रात सूचना मिली थी कि हरदौली स्थित स्कूल के पीछे कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे आरिफ उर्फ सोनू पिता रशीद अली, अमित पिता रमेश रजोनिया और नितेश पिता रतनलाल धुर्वे को पकड़ लिया।
मौके की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 52 ताश के पत्ते और ₹1,800 नकद बरामद किए। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना आमला में अपराध क्रमांक 372/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
लगातार कार्रवाई का दावा
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। आमला पुलिस की इस कार्रवाई में निरीक्षक मुकेश ठाकुर, उपनिरीक्षक अवधेश वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक रामेश्वर सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक निलेश सोनी, प्रधान आरक्षक अनन्त यादव एवं आरक्षक रोहन की भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से जुआ और सट्टे जैसी गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा है।

