सागर के रविन्द्र भवन में पाल समाज ने किया भव्य आयोजन

गूंजा माता अहिल्याबाई होल्कर का जयकारा

सागर मध्य प्रदेश (पुलिस दर्पण)। शुक्रवार को सागर नगर पूरी तरह से माता अहिल्याबाई होल्कर के जयकारों से गुंजायमान रहा। इस दौरान लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जन्म जयंती का भव्य आयोजन पाल-बघेल, होल्कर और धनगर समाज के बैनर तले सागर के रवींद्र भवन में आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज की एकता और उत्साह का एक अनोखा नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम से पहले समाज के युवाओं और प्रबुद्ध जनों ने शहर में एक विशाल वाहन रैली भी निकाली गई।
​ सागर का रवींद्र भवन शुक्रवार की शाम एक ऐतिहासिक पल का गवाह बना। पाल समाज द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत एक विशाल वाहन रैली से हुई। यह रैली बहेरिया तिराहा और मकरोनिया चौराहा से होती हुई, सिविल लाइन और संजय ड्राइव के रास्ते कार्यक्रम स्थल रवींद्र भवन पहुंची। रैली में शामिल समाज के युवाओं का जोश देखने लायक था। ​इसके बाद, कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री शैतान सिंह पाल और न्यूज चैनल के डायरेक्टर कमल सिंह पाल, सागर के प्रसिद्ध चिकित्सक डां एमके पाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जन्म जयंती के इस पावन अवसर पर पाल-बघेल धनगर होलकर समाज के लोग बहुत बड़ी संख्या में एकत्रित हुए।
​ पूर्व कैबिनेट मंत्री शैतान सिंह पाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “आज हमारे समाज के युवाओं को आगे आने की बहुत जरूरत है। मैं समाज के लोगों से अपील करता हूँ कि वे पैसों की बचत करें और फिजूलखर्ची रोककर अपनी कन्याओं का विवाह सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलनों के माध्यम से संपन्न कराएं, ताकि समाज को एक नई दिशा मिल सके।”
वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद न्यूज चैनल के डायरेक्टर कमल सिंह पाल ने समाज के बच्चों की शिक्षा और रोजगार को लेकर अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए। उन्होंने माता-पिता की भूमिका पर विशेष जोर दिया। निश्चित रूप से, माता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर सागर में आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल समाज को एकजुट करने का काम किया, बल्कि शिक्षा, बचत और संस्कारों का एक बड़ा संदेश भी समाज के बीच छोडा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!