इंदौर के पितृ पर्वत पहुंचे केंद्रीय मंत्री श्री मनोहरलाल खट्टर जी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी, हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत रोपा पौधा।
इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के दिव्य पितृ पर्वत पर आज आध्यात्मिक और पर्यावरण संरक्षण की अनूठी झलक देखने को मिली। इंदौर प्रवास के दौरान माननीय केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री श्री मनोहरलाल खट्टर जी और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने दिव्य पितृ पर्वत पहुंचकर श्री हनुमान जी महाराज के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने देशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण।
आध्यात्मिक अनुष्ठान के उपरांत, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से देशव्यापी स्तर पर संचालित “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत दोनों अतिथियों ने पितृ पर्वत पर पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं और भावनाएं व्यक्त कीं। पर्यावरण संरक्षण के इस संदेश के साथ ही अतिथियों ने परिसर में गौमाता का पूजन कर उन्हें गोग्रास भी अर्पित किया।
वरिष्ठ नेताओं और गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति
इस पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव जी, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा जी, पूर्व विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री चिंटू वर्मा जी एवं भाजपा नगर उपाध्यक्ष श्री भारत पारख जी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

