एडीएम ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रतलाम / पुलिस दर्पण

कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदकों से आवेदन प्राप्त कर उनकी समस्याओं का निराकरण कराया। जनसुनवाई के दौरान कुल 203 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में प्राप्त निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से समाधान कराया गया, जबकि शेष आवेदनों के समय-सीमा में निराकरण के लिए विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में पहुंचे 203 आवेदन

जनसुनवाई में ग्राम उमर, तहसील रावटी निवासी चंदनमल ने बताया कि उन्होंने 15 मई 2025 को भूमि सीमांकन के लिए आवेदन दिया था, लेकिन अब तक सीमांकन नहीं हो सका है। इस पर एडीएम ने तहसीलदार रावटी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।इसी प्रकार ग्राम भूतेड़ा निवासी सुरेश पिता बाबूलाल ने भूमि नक्शे के बंटांकन संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर संबंधित अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
आवेदिका सविता ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत डोसीगांव स्थित आवास में जल सुविधा उपलब्ध नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से जलकर जमा करने के बावजूद पानी की सुविधा नहीं मिल रही है। इस मामले में नगर निगम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं कोटकराड़िया निवासी रूघनाथ आंजना ने ड्रोन खसरे में संशोधन कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर तहसीलदार ताल को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।एडीएम डॉ. श्रीवास्तव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *