स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन-2026 में जावरा का सांदीपनि विद्यालय देश में प्रथम

हायर सेकेंडरी श्रेणी में 98.4 अंक और फाइव स्टार रैंक, स्वच्छता एवं हरित परिसर के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान।

रतलाम / पुलिस दर्पण

जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री सिमरन सूर्यवंशी ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन-2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें जावरा शहर के सांदीपनि विद्यालय ने हायर सेकेंडरी श्रेणी में 98.4 अंक एवं फाइव स्टार रैंक प्राप्त करते हुए पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है।

उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्रालय द्वारा देशभर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग 12 लाख विद्यालयों का स्वच्छता, हरित पहल, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन, अपशिष्ट निष्पादन, सौर ऊर्जा, संकेतकों एवं अन्य गतिविधियों के आधार पर बहुस्तरीय मूल्यांकन किया गया। मध्यप्रदेश के लगभग 70 हजार विद्यालयों में सांदीपनि विद्यालय ने 99.4 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया था, जिसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर चयनित 600 विद्यालयों में इसका नामांकन हुआ।

राष्ट्रीय सर्वेक्षण दल ने विद्यालय का लगभग 60 निर्धारित मापदंडों पर निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया। इसमें 100 प्रतिशत कचरा मुक्त परिसर, गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, हर्बल एवं किचन गार्डन, अपशिष्ट प्रबंधन, हरित परिसर, वर्षा जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण, आरओ वेस्ट वाटर से सिंचाई तथा सौर ऊर्जा प्रबंधन सहित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा किए गए नवाचारों को उत्कृष्ट पाया गया।

विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र बोस ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयासों को दिया। उन्होंने बताया कि इको क्लब एवं स्वच्छता समिति के माध्यम से सुनियोजित कार्ययोजना बनाकर नियमित रूप से गतिविधियां संचालित की गईं। विद्यालय परिसर में लगभग 400 पौधों का रोपण एवं संरक्षण किया गया है तथा प्रमुख वृक्षों पर क्यूआर कोड भी लगाए गए हैं।

उपप्राचार्य संजय श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गौरव एवं प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी विद्यालय को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

इस उपलब्धि पर विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। वहीं जावरा एसडीएम श्रीमती रचना शर्मा ने कहा कि विद्यालय ने स्वच्छता एवं हरियाली के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर नगर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी विद्यालय परिवार को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!