रतलाम पुलिस का बड़ा खुलासा: गोदाम में लाखों की चोरी का पर्दाफाश, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, ₹60 हजार का सामान बरामद

पेपर मिल कंपाउंड स्थित गोदाम का ताला तोड़कर की थी वारदात, पुलिस ने 6 कूलर, पंखा और आरओ बरामद किया, एक आरोपी अब भी फरार

रतलाम | पुलिस दर्पण

रतलाम । थाना स्टेशन रोड पुलिस ने गोदाम में हुई चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे एवं निशानदेही पर करीब ₹60 हजार मूल्य का चोरी गया सामान बरामद किया है। मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार 11 जून 2026 को वेदव्यास कॉलोनी निवासी शलभ अग्रवाल ने थाना स्टेशन रोड पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि महू-नीमच रोड स्थित पेपर मिल कंपाउंड में उनके खाद एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश कूलर, आरओ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर ले गए।

प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं राकेश पंद्रो तथा नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास जांच, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हारुन खान (22), निवासी हाथीखाना और जफर उर्फ माचो (30), निवासी मोचीपुरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने अपने साथी सईद खान, निवासी डाक की पुल के साथ मिलकर गोदाम का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 06 कूलर, 01 पंखा और 01 आरओ वाटर सिस्टम बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹60 हजार बताई गई है। आरोपियों ने चोरी का सामान पैसों की जरूरत के चलते अलग-अलग लोगों को बेचने की बात भी कबूल की।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जबकि फरार आरोपी सईद खान की तलाश तेज कर दी गई है। साथ ही चोरी गए शेष सामान की बरामदगी और मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

सराहनीय पुलिस टीम

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मुकेश सस्तिया, प्रधान आरक्षक हेमंत परमार, प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह चौहान, आरक्षक लाखन सिंह, रितेश यादव, दीपक वसुनिया, मोहन पाटीदार, मृत्युंजय सिंह, धीरेन्द्र गोखले एवं राजेश सिंगाड़ की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!