कलेक्ट्रेट में राष्ट्रगान, वंदे मातरम् एवं मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गायन कर जुलाई माह के शासकीय कार्यों का शुभारंभ

राष्ट्रगान, वंदे मातरम् और मध्यप्रदेश गान के सामूहिक गायन के साथ नीमच कलेक्ट्रेट में जुलाई माह के शासकीय कार्यों का शुभारंभ
नीमच | पुलिस दर्पण
नीमच कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को माह के प्रथम कार्य दिवस पर देशभक्ति और अनुशासन का प्रेरक वातावरण देखने को मिला। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रगान, वंदे मातरम् एवं मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गायन कर जुलाई माह के शासकीय कार्यों का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक स्वर में राष्ट्रगान, वंदे मातरम् और मध्यप्रदेश गान का गायन कर राष्ट्रभक्ति एवं कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया।
सामूहिक गायन के पश्चात जुलाई माह के शासकीय कार्यों की औपचारिक शुरुआत की गई। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश, डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धार्वे सहित कलेक्ट्रेट, राजस्व, भू-अभिलेख, सहकारिता, शिक्षा, कोषालय, जनसंपर्क, नगरीय विकास एवं आवास तथा विभिन्न विभागों एवं अभिकरणों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य शासकीय सेवाओं के प्रति समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रहित की भावना को सुदृढ़ करना रहा, जिससे पूरे परिसर में देशभक्ति और सेवा का उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!