SAFE CLICK–2.0 में बैतूल पुलिस का प्रदेशभर में दमदार प्रदर्शन, मिला राज्य स्तरीय ‘उत्कृष्ट प्रदर्शन’ सम्मान

संवाददाता बैतूल देवीनाथ लोखंडे

बैतूल। साइबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता फैलाने के लिए चलाए गए प्रदेशव्यापी SAFE CLICK–2.0 अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला पुलिस बैतूल को राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया है। भोपाल स्थित प्रशासन अकादमी में आयोजित समापन समारोह में बैतूल पुलिस को “उत्कृष्ट प्रदर्शन” श्रेणी का प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया।
राज्य स्तरीय समारोह में पुलिस महानिदेशक ** मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (साइबर) ** एवं पुलिस आयुक्त ** सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने साइबर सुरक्षा और जनभागीदारी के महत्व पर विचार व्यक्त किए।
पुलिस अधीक्षक बैतूल ** को सम्मान ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन प्रशासनिक कारणों से उनके उपस्थित नहीं हो पाने पर डीएसपी (अजाक) ** तथा साइबर सेल के आरक्षक ** ने जिला पुलिस की ओर से सम्मान प्राप्त किया।
अभियान के दौरान एसपी विरेंद्र जैन के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ** के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में स्कूलों, कॉलेजों, बैंकों, शासकीय कार्यालयों, ग्राम पंचायतों और सार्वजनिक स्थानों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। Cyber Safety Walk, साइबर क्विज, साइबर सुरक्षा शपथ, रैलियां, जनसंवाद और प्रदर्शनी जैसे नवाचारों के माध्यम से हजारों लोगों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि सोशल मीडिया पर रही, जहां जिला पुलिस बैतूल ने 300 से अधिक जागरूकता पोस्ट, वीडियो और रील्स के माध्यम से लगभग 23 लाख लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया। इस प्रभावी जनसंपर्क और नवाचार के चलते बैतूल पुलिस को प्रदेश स्तर पर विशेष पहचान मिली।
इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक विरेंद्र जैन ने अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग देने वाले मीडिया प्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों, साइबर सेल टीम, स्वयंसेवकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही नागरिकों से अपील की कि किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर धन की रिकवरी की संभावना बढ़ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!