रतलाम। पुलिस दर्पण
रतलाम । जिला प्रशासन द्वारा आयोजित साप्ताहिक जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार में रविवार को उपभोक्ताओं ने जैविक उत्पादों की जमकर खरीदारी की। जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए पांच जैविक किसानों ने अपने उत्पादों का विक्रय किया, जिससे 43 हजार 795 रुपये से अधिक का कारोबार हुआ।
धामनोद के किसान चंद्रभानु ने जैविक अनाज, दालें, सब्जियां, फल, केसर आम एवं मूंगफली बेचकर 14,290 रुपये की बिक्री की। सादाखेड़ी के दिलीप धाकड़ ने शहद का 7,625 रुपये, करिया के दिलीप पाटीदार ने देसी घी का 18,600 रुपये, रतलाम के प्रवीण पटेल ने 1,280 रुपये तथा लुनेरा के नंदकिशोर पटेल ने जैविक गेहूं का 2,000 रुपये का विक्रय किया।
जिला प्रशासन के अनुसार, जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनके जैविक उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराना तथा उपभोक्ताओं तक गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और रसायनमुक्त खाद्य सामग्री पहुंचाना है। हाट बाजार को उपभोक्ताओं का लगातार बढ़ता समर्थन मिलने से जैविक खेती को भी नई दिशा मिल रही है।

