पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 माह से फरार बंदी गिरफ्तार; तलवार भी बरामद

खाचरोद उपजेल से फरार तीन विचाराधीन बंदियों में से एक पुलिस के हत्थे चढ़ा, दो आरोपी अब भी फरार

रतलाम / खाचरोद पुलिस दर्पण

रतलाम । पुलिस ने खाचरोद पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब छह माह से फरार चल रहे विचाराधीन बंदी गोपाल कीर (23) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रतलाम जिले के खारवाकला क्षेत्र से पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तलवार भी बरामद हुई, जिसके चलते उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग से प्रकरण दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि 25 दिसंबर 2025 को खाचरोद उपजेल से पेंटिंग कार्य के दौरान सुरक्षा में चूक का फायदा उठाकर तीन विचाराधीन बंदी फरार हो गए थे। इस घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया था और प्रारंभिक जांच में दो जेलर व एक जेल प्रहरी को निलंबित किया गया था।
गिरफ्तार आरोपी गोपाल कीर नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में न्यायिक हिरासत में था। वहीं उसके साथ फरार हुए गोविंदलाल बलाई (हत्या प्रकरण) और नारायण जाट (दुष्कर्म प्रकरण) अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
पुलिस अब आरोपी से फरारी के दौरान उसके ठिकानों, संपर्कों और मददगारों के संबंध में पूछताछ करेगी। साथ ही फरार अन्य दोनों आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!