फिजिक्स ओलंपियाड में भारत का स्वर्णिम परचम, इंदौर के रिद्धेश बेंडले समेत 5 छात्रों ने जीते गोल्ड मेडल

कोलंबिया में आयोजित 56वीं इंटरनेशनल फ़िज़िक्स ओलंपियाड-2026 में भारतीय प्रतिभाओं का जलवा, देशभर में खुशी की लहर

इंदौरपुलिस दर्पण

इंदौर । अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर भारतीय प्रतिभाओं ने देश का गौरव बढ़ाया है। कोलंबिया के बुकारामांगा में आयोजित 56वीं इंटरनेशनल फ़िज़िक्स ओलंपियाड (IPhO) 2026 में भारत के पांच होनहार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किए।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि में इंदौर के प्रतिभाशाली छात्र रिद्धेश अनंत बेंडले के साथ कनिष्क जैन, ऋषित गर्ग, श्रेष्ठा सुरैया और स्वरित जोशी ने स्वर्ण पदक जीतकर दुनिया के सामने भारतीय प्रतिभा का लोहा मनवाया।
इन छात्रों की सफलता ने न केवल देश का मान बढ़ाया है, बल्कि विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए नई प्रेरणा भी बन गई है। उनकी इस उपलब्धि पर देशभर से बधाइयों का सिलसिला जारी है।
भारत के इन युवा वैज्ञानिकों ने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रतिभा से साबित कर दिया कि भारतीय छात्र वैश्विक स्तर पर भी विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने का दम रखते हैं। यह सफलता देश के लिए गर्व का क्षण है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक मिसाल भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!