जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद: रतलाम पुलिस ने विद्यार्थियों को कानून, सड़क सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों का पढ़ाया पाठ

रतलाम, पुलिस दर्पण

रतलाम । सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत बनाने और युवाओं में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस ने आलोट स्थित सान्दीपनि विद्यालय में “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भारतीय न्याय संहिता (BNS), पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के स्काउट-गाइड एवं कलर पार्टी ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत एवं लघु नाटिका ने कार्यक्रम को प्रेरणादायी बनाया।

मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (रतलाम ग्रामीण) श्री विवेक कुमार लाल ने विद्यार्थियों से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने, अनुशासित जीवन अपनाने तथा जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कानून की जानकारी युवाओं को बेहतर नागरिक बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम में एसडीओपी आलोट श्रीमती पल्लवी गौर, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री अनीशा जैन, आरआई एवं यातायात प्रभारी श्रीमती मोनिका सिंह चौहान तथा थाना प्रभारी आलोट निरीक्षक योगेश पाटीदार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पुलिस अकादमी भोपाल से प्रशिक्षित श्री दिनेश सोलंकी एवं श्री आदित्य सेन ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय न्याय संहिता (BNS), पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी।

यातायात प्रभारी श्रीमती मोनिका सिंह चौहान ने सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, राहवीर योजना, प्रधानमंत्री कैशलेस उपचार योजना एवं हिट एंड रन प्रतिकर योजना की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

वहीं डीएसपी सुश्री अनीशा जैन ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता और डिजिटल सुरक्षा के बारे में जानकारी देते हुए मोबाइल एवं सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इस अवसर पर थाना आलोट के उप निरीक्षक मनोज पाटीदार, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

रतलाम पुलिस ने बताया कि युवाओं में कानून, सुरक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के लिए भविष्य में भी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!