चाचा नेहरू बाल अस्पताल की समिति का होगा पुनर्गठन, वित्तीय व्यवस्था भी होगी दुरुस्त: संभागायुक्त भास्कर लक्षकार

इंदौर। पुलिस दर्पण

इंदौर। संभागायुक्त श्री भास्कर लक्षकार ने गुरुवार को चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र, शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज तथा रॉबर्ट नर्सिंग होम से संबंधित समीक्षा बैठकें लेकर संस्थाओं के संचालन, प्रशासन और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में चाचा नेहरू बाल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार शुक्ल एवं डॉ. सुनील आर्य ने बताया कि अस्पताल का संचालन लंबे समय से एक ही समिति द्वारा किया जा रहा है, जिससे छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी समिति की अनुमति आवश्यक होने के कारण निर्णय लेने में विलंब होता है।

इस पर संभागायुक्त श्री लक्षकार ने अस्पताल की समिति का बायलॉज के अनुरूप पुनर्गठन करने तथा वित्तीय प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुराने अस्पताल भवन के जीर्णोद्धार अथवा नए भवन के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने को भी कहा।

शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज की समीक्षा के दौरान कक्षाओं के समय में बदलाव, छात्रावास के रखरखाव तथा अन्य प्रशासनिक समस्याओं पर चर्चा हुई। संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि स्टडी शेड्यूल में बदलाव का निर्णय आंतरिक समिति की सर्वसम्मति से लिया जाए तथा जनभागीदारी समिति की बैठक शीघ्र आयोजित की जाए। उन्होंने कॉलेज में ड्रॉपआउट विद्यार्थियों की नए सिरे से समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि वर्ष 1993 में स्थापित शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में AICTE एवं COA से स्वीकृत तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित हैं। संस्थान में आर्किटेक्चर एंड इंटीरियर डिज़ाइन, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, फैशन टेक्नोलॉजी तथा होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में लगभग 150 सीटें हैं और प्रवेश शत-प्रतिशत होते हैं। कॉलेज में लैब, छात्रावास और मेस जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

रॉबर्ट नर्सिंग होम की समीक्षा के दौरान संभागायुक्त ने गरीब एवं मध्यमवर्गीय मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने पर जोर दिया। ट्रस्ट प्रतिनिधियों ने बताया कि करीब 125 वर्ष पुराने इस संस्थान में प्रसूति सेवाओं के साथ-साथ कीमोथेरेपी और डायलिसिस जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं। रॉबर्ट नर्सिंग होम से संबंधित विस्तृत बैठक अलग से आयोजित की जाएगी।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु प्रजापति, डॉ. मुकेश खापरा, श्रीमती एस.एस. लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!