देवीनाथ लोखंडे सह संपादक पुलिस दर्पण पत्रिका न्यूज दक्षिण मध्य प्रदेश
बैतूल। बैतूल बाजार थाना पुलिस ने ग्राम सोहागपुर में घर में घुसकर चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब एक लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 1 फरवरी 2026 को फरियादी अमृतराव पांडे घर में ताला लगाकर खेत गया था। शाम को लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अलमारियों से सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान गायब था। मामले में बैतूल बाजार थाने में अपराध क्रमांक 27/2026 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान पुलिस ने जितेन्द्र उर्फ मंजले विश्वकर्मा (25) निवासी नरसिंहपुर और बबलू उर्फ कृष्णकुमार चौरे (40) निवासी छिंदवाड़ा को 7 अगस्त को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी बबलू के कब्जे से सोने की सोहागमाला, पेंडल, सोने की अंगूठी और चांदी की पैरपट्टी समेत करीब ₹1 लाख का चोरी गया मशरूका बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, एएसपी कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में बैतूल बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर सहित पुलिस टीम ने की।

