नामली में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष

नामली/रतलाम। पुलिस दर्पण

नामली/रतलाम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगुवाई में भोपाल से शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नामली नगर में भी देशभक्ति से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा निकाली गई। अभियान 17 अगस्त तक चलेगा।

नामली के शासकीय एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भव्य यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा शासकीय विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से प्रेरित नारे लगाए और ‘वंदे मातरम्’ तथा ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से नगर का वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। बच्चों में तिरंगा यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

तिरंगा यात्रा में नगर के जनप्रतिनिधि, राजनेता, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!