बीमार वाहन चालक की परिवहन विभाग ने बचाई जान, चेक पॉइंट स्टाफ बना सहारा

समय पर अस्पताल पहुंचाकर कराया उपचार, स्वस्थ होने पर भोजन कराकर सम्मानपूर्वक गंतव्य के लिए किया रवाना

देवीनाथ लोखंडे सह संपादक पुलिस दर्पण दक्षिण मध्य प्रदेश

बैतूल। नियम-कानून के पालन के साथ मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए मुलताई-ससुंद्रा स्थित परिवहन चेक पॉइंट बैतूल-1 के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बीमार वाहन चालक की समय पर मदद कर उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

जानकारी के अनुसार भोपाल से नागपुर जा रहे एक वाहन चालक की चेक पॉइंट के पास अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने की सूचना मिलते ही चेक पॉइंट प्रभारी अधिकारी डॉ. अनामिका कोली ने बिना देर किए स्टाफ को तत्काल सहायता के निर्देश दिए।

तुरंत अस्पताल पहुंचाया, समय पर मिला उपचार

चेक पॉइंट के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए बीमार चालक को तत्काल शासकीय अस्पताल मुलताई पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका आपातकालीन उपचार किया गया। समय पर उपचार मिलने से चालक की हालत में सुधार हुआ और उसकी स्थिति सामान्य हो गई।

स्वास्थ्य में सुधार के बाद चालक को वापस चेक पॉइंट लाया गया। यहां स्टाफ ने केवल औपचारिकता निभाने के बजाय उसकी कुशलक्षेम पूछी और उसे भोजन भी कराया।

स्वस्थ होने के बाद सम्मानपूर्वक किया रवाना

पूरी तरह स्वस्थ महसूस करने के बाद वाहन चालक को चेक पॉइंट स्टाफ ने सम्मानपूर्वक उसके गंतव्य के लिए रवाना किया। परिवहन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की इस संवेदनशील पहल से भावुक हुए चालक ने डॉ. अनामिका कोली सहित पूरे चेक पॉइंट स्टाफ का हृदय से आभार व्यक्त किया।

नियमों के साथ मानवता भी विभाग की जिम्मेदारी

इस घटना ने यह संदेश दिया कि सरकारी विभागों की जिम्मेदारी केवल नियम-कानून का पालन कराने तक सीमित नहीं है। जरूरत के समय किसी व्यक्ति के जीवन की रक्षा करना, तत्काल सहायता उपलब्ध कराना और मानवीय संवेदना के साथ उसके साथ खड़ा होना भी शासकीय सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

परिवहन विभाग के कर्मचारियों की इस तत्परता और मानवीय पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!