अड़ीबाजी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 21 से अधिक अपराध दर्ज—कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

देवीनाथ लोखंडे सह संपादक दक्षिण मध्यप्रदेश

बैतूल। अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी रोशन उईके उर्फ रोशन प्रधान को कोतवाली बैतूल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ बैतूल जिले के विभिन्न थानों में हत्या, मारपीट, धमकी, हथियार रखने सहित अलग-अलग धाराओं में 21 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर जिले में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी बैतूल अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की।

अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में था फरार

पुलिस के अनुसार 14 जुलाई 2026 को अमन पिता राजेश विश्वकर्मा, उम्र 24 वर्ष, निवासी शिवाजी वार्ड, मुर्गी चौक बैतूल की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 589/2026 दर्ज किया गया था। मामले में रोशन प्रधान एवं मयंक के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार बताए जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रोशन उईके उर्फ रोशन प्रधान सदर बाजार क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया और थाने लाकर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

मामले में फरार दूसरे आरोपी मयंक की तलाश जारी है।

21 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज

पुलिस के अनुसार रोशन उईके उर्फ रोशन प्रधान के खिलाफ वर्ष 2019 से 2026 तक थाना गंज, कोतवाली बैतूल एवं थाना झल्लार में कुल 21 आपराधिक प्रकरण दर्ज होना सामने आया है। इनमें मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, गंभीर मारपीट, हथियार रखने और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े मामले शामिल हैं।

आरोपी के खिलाफ अलग-अलग मामलों में भादवि, बीएनएस, आर्म्स एक्ट, एससी/एसटी एक्ट एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक वर्ष 2024 और 2026 में भी आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज हुए हैं।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद ठाकुर, आरक्षक क्रमांक 650 उज्जवल, आरक्षक क्रमांक 355 सोनू एवं आरक्षक क्रमांक 625 पवन की विशेष भूमिका रही।

बैतूल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अड़ीबाजी, धमकी, मारपीट या किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

बैतूल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!