रक्षाबंधन पर मिलावटखोरों पर शिकंजा, छिंदवाड़ा में खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

जिलेभर में मिठाई दुकानों और होटलों का निरीक्षण, मावा-खोवा, मिठाई, नमकीन सहित कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

निर्मला पहाडे ब्यूरो प्रमुख छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर आमजन को सुरक्षित एवं मिलावट रहित खाद्य पदार्थ और मिठाइयां उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिलेभर में निगरानी और जांच अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर हरेन्द्र नारायण के निर्देशन तथा अपर कलेक्टर धीरेन्द्र सिंह की निगरानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें जिले की विभिन्न तहसीलों में लगातार निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र कर रही हैं।

अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोपेश मिश्रा की टीम ने 26 अगस्त को उमरानाला क्षेत्र की मधुर स्वीट्स, पंकज स्वीट्स, पवार स्वीट्स तथा मोहखेड़ क्षेत्र की मिठाई दुकानों का निरीक्षण कर नमूने लिए। सांवरी स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार से भी मिठाइयों के नमूने लिए गए। वहीं परासिया में सांई स्वीट्स, बालाजी स्वीट्स, रंगजी स्वीट्स, पंकज स्वीट्स और गुप्ता स्वीट्स से मिठाई एवं खोवा के नमूने संग्रहित किए गए।

27 अगस्त को छिंदवाड़ा की गरबा स्वीट्स, न्यू बनारसी स्वीट्स एवं वैशाली राजपुरोहित प्रतिष्ठान से खोवा, मावा और मिठाइयों के नमूने लिए गए।

चौरई से अमरवाड़ा और चांद तक जांच

खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार घाघरे की टीम ने 25 अगस्त को चौरई क्षेत्र के राजस्थान मिष्ठान भंडार, श्री राजपुरोहित मिष्ठान भंडार, जैन होटल और गुप्ता मिष्ठान भंडार का निरीक्षण कर नमकीन, मिठाई, सेव और जलेबी के नमूने लिए।

26 अगस्त को अमरवाड़ा क्षेत्र में सांई मिष्ठान भंडार, अनुराधा मिष्ठान भंडार, भूरा भगत मिष्ठान भंडार, जैन होटल एवं महालक्ष्मी बीकानेर स्वीट्स से मिठाई, पेड़ा और नमकीन के नमूने संग्रहित किए गए। 27 अगस्त को चांद क्षेत्र के बीकानेर मिष्ठान भंडार, यादव होटल, गुप्ता होटल और ताज होटल से मोतीचूर लड्डू एवं सादी बर्फी के नमूने लिए गए।

पांढुर्णा, जुन्नारदेव और तामिया में भी कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा अधिकारी संध्या मार्को की टीम ने पांढुर्णा क्षेत्र में कैपिटल होटल, श्री सीताराम किराना एवं हर हर नर्मदे होटल का निरीक्षण कर जलेबी, नमकीन, लस्सी, मुनक्का, बालूशाही सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इसके अलावा जुन्नारदेव एवं तामिया क्षेत्र में भी निरीक्षण कर नमूना संग्रहण की कार्रवाई की गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी रूपराम सनोडिया की टीम ने सौंसर क्षेत्र में मिठाइयों के नमूने एकत्र किए।

भोपाल प्रयोगशाला भेजे गए नमूने

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा संग्रहित सभी नमूनों को जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट अथवा गुणवत्ता संबंधी अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिलावट के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि त्योहारी सीजन में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!