उमरिया में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

उमरिया, पुलिस दर्पण ब्यूरो

उमरिया । उमरिया जिले में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर कोतवाली थाना क्षेत्र के भरौला गांव स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस के अनुसार परिवार अनूपपुर जिले से किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने उमरिया आ रहा था। सुबह करीब तीन बजे कार चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचा

दुर्घटना में कुलपत सिंह (37), सविता सिंह (32), प्रियंका सिंह (24) और तीन वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल खुशबू मार्को को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर हादसे का मुख्य कारण प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच जारी है।

हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से खड़े भारी वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!