निर्मला पहाडे ब्यूरो प्रमुख छिंदवाड़ा
थाना बिछुआ पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम सोनपुर ढाबा के पास जुआ खेल रहे 07 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 11090 रुपये नगदी, 52 ताश के पत्ते, 177 कैलीबर की चिड़ीमार बन्दूक और टाटा हेरियर कार क्रमांक MP49ZB845 जप्त की गई है।
घटना का विवरण –
दिनांक 31/08/2026 की रात्रि में चौकी खमारपानी थाना बिछुआ पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सोनपुर ढाबा के पास रोड किनारे खंभे की लाइट के नीचे कुछ लोग ताश पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर रेड कार्रवाई कर 7 लोगों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
आरोपियों से नाम पता पूछने के बाद उनके पास से नगदी, ताश पत्ते, कार और बंदूक जप्त कर सभी को धारा 35(3) BNSS का नोटिस देकर रुकसत किया गया। थाना प्रभारी के निर्देश पर उनि विजेन्द्र मार्को द्वारा अपराध क्रमांक 325/2026 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
पकड़े गए आरोपी –
- अजय मर्सकोले (32) निवासी धनेगांव खमारपानी
- कैलाश उइके (38) निवासी धनेगांव
- रितेश इवनाती (31) निवासी सोनपुर
- अजय आतराम (29) निवासी सोनपुर
- शरद चौधरी (26) निवासी सोनपुर
- सोनू पवार (26) निवासी सोनपुर
- राहुल राजपूत (31) निवासी करेली, नरसिंहपुर
पुलिस टीम की भूमिका –
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा श्री अजय पाण्डे के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे एवं अनु.अधि. (पुलिस) चौरई भारती जाट के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिछुआ निरी. सतीश उइके के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई में उनि विजेन्द्र मार्को, प्र.आर. 231 प्रमोद धुर्वे, 47 अखिलेश रघुवंशी, आर. रविन्द्र दुबे, सुमित बैस, बसंत बघेल, फूलभानशाह परते, धीरज सहबे, राकेश सेवटकर, श्री लोकेश पटले, राहुल मर्सकोले, वीरपाल यादव, अजय पवार, रामपाल साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

