नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में आरोपी गिरफ्तार, सारनी पुलिस ने छिंदवाड़ा से दबोचा

देवीनाथ लोखंडे सह संपादक दक्षिण मध्यप्रदेश

बैतूल। सारनी थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी जुनैद खान (22) को छिंदवाड़ा जिले के डुंगरिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी सारनी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सारनी निरीक्षक जयपाल इनवाती और उनकी टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।

17 साल की उम्र में शादी का झांसा देने का आरोप

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 4 अगस्त 2026 को सारनी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह पिछले करीब चार-पांच वर्षों से आरोपी जुनैद पिता इस्ताक खान को जानती थी। आरोप है कि जब पीड़िता 17 वर्ष की थी, तब जुनैद ने उससे शादी करने की बात कही और उसे प्रेमनगर स्थित पावर प्लांट के एक कमरे में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

शिकायत के आधार पर सारनी पुलिस ने अपराध क्रमांक 245/2026 दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)(एम), 69 बीएनएस तथा 5एल/6 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

छिंदवाड़ा से आरोपी को दबोचा

विवेचना के दौरान सारनी पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी रही। पुलिस ने आरोपी जुनैद पिता इस्ताक खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी जगजीवन नगर पाथाखेड़ा, थाना सारनी को डुंगरिया, थाना जुन्नारदेव, जिला छिंदवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा उप निरीक्षक मनोज कुमार उईके, प्रधान आरक्षक मनोज डेहरिया, आरक्षक राकेश करपे एवं आरक्षक रविमोहन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!