कुंभी के जंगल में वन विभाग का छापा, बेशकीमती सागौन जब्त

गश्त के दौरान वन अमले की बड़ी कार्रवाई, करीब 10 हजार की वन उपज पकड़ाई

देवीनाथ लोखंडे सह संपादक दक्षिण मध्यप्रदेश

खेड़ीसावलीगढ़। ताप्ती वन परिक्षेत्र के अंतर्गत दक्षिण वन मंडल सामान्य के झल्लार वन वृत्त में वन विभाग ने जंगलों की सुरक्षा को लेकर सख्ती दिखाते हुए ग्राम कुंभी के वन क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। गश्त के दौरान वन अमले के हाथ बेशकीमती सागौन की वन उपज लगी, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया।

वन विभाग के अनुसार जब्त की गई वन उपज की अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के बाद जंगलों में अवैध रूप से वन संपदा के दोहन पर नजर रखने वाले वन अमले की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है।

बताया गया कि झल्लार वृत्त के स्टाफ द्वारा वन क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही थी। इसी दौरान वन उपज मिलने पर ka मौके पर ही जब्ती की कार्रवाई की गई। विभाग की इस कार्रवाई से वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों में हड़कंप की स्थिति है।

कार्रवाई में वन परिक्षेत्र सहायक शिवनाथ वाघमारे, वनपाल प्रियंका डेहरिया, वनरक्षक रामेश्वर इवने, वनरक्षक सुनील कुमार कापसे सहित झल्लार सर्कल एवं ताप्ती रेंज के सुरक्षा श्रमिकों की अहम भूमिका रही।

वन विभाग की यह कार्रवाई इस बात का संकेत है कि जंगलों में अवैध गतिविधियों पर अब वन अमला पैनी नजर रख रहा है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!