“रक्तदान – महादान” से हुआ सेवा संकल्प अभियान 2026 का आगाज
छिंदवाड़ा, 17 सितंबर 2026
निर्मला पहाडे ब्यूरो प्रमुख छिंदवाड़ा
कहते हैं पुलिस का मतलब सिर्फ लाठी और कानून नहीं, बल्कि संवेदना और सेवा भी है। मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान 2026 के पहले ही दिन छिंदवाड़ा पुलिस ने इस कहावत को सच कर दिखाया।
प्रदेशव्यापी अभियान (17 सितंबर से 17 अक्टूबर) के शुभारंभ अवसर पर बुधवार को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, छिंदवाड़ा में आयोजित भव्य रक्तदान शिविर में छिंदवाड़ा पुलिस ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानवता का बड़ा संदेश दिया।
वर्दी के पीछे संवेदनशील दिल
शिविर में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक चौधरी, रक्षित निरीक्षक हर्ष यादव, निरीक्षक सत्येंद्र बघेल, सउनि केशव इंगले, प्रधान आरक्षक नरेश पाल सहित आरक्षक मंगेश मेश्राम, ओम नरेश बघेल, परमेश्वर टेमरे, पारस उइके, ओम प्रकाश बिदंबारी, कार्तिक, शुभम उइके और अन्य जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
रक्तदान के दौरान जवानों के चेहरों पर थकान नहीं, बल्कि किसी की जिंदगी बचाने का गर्व और संतोष था। एक-एक बूंद रक्त को जीवनदान बताते हुए पुलिस परिवार ने सेवा के इस यज्ञ में आहुति दी।
पुलिस अधीक्षक बोले – सेवा ही सबसे बड़ा धर्म
पुलिस अधीक्षक जिला छिंदवाड़ा ने कहा, “पुलिस का काम सिर्फ कानून व्यवस्था संभालना नहीं है, समाज के सुख-दुख में खड़ा होना भी हमारा कर्तव्य है। रक्तदान जैसा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देता है और पुलिस-जनता के बीच भरोसे को मजबूत करता है।”
चिकित्सा विशेषज्ञों ने भी पुलिस के इस कदम को सराहा। उन्होंने बताया कि रक्तदान से न सिर्फ जरूरतमंदों की जान बचती है, बल्कि दाता का हृदय भी स्वस्थ रहता है।
आगे भी जारी रहेगी सेवा
गौरतलब है कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 13 राष्ट्रीय और 25 सेवा गतिविधियाँ होंगी। छिंदवाड़ा पुलिस पूरे एक महीने स्वच्छता, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविरg और जनजागरूकता अभियान चलाएगी।
निश्चित ही छिंदवाड़ा पुलिस का यह जज्बा “सेवा परमो धर्मः” को चरितार्थ करता है और यह बताता है कि जब बात मानवता की हो, तो मध्यप्रदेश पुलिस सबसे आगे खड़ी है।

