जावरा में MD ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी, 3 युवक गिरफ्तार; 13.70 लाख का माल जब्त

जावरा/रतलाम। पुलिस दर्पण

जावरा/रतलाम। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जावरा शहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 67.58 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जब्त MD की कीमत करीब 6.70 लाख रुपए है। आरोपियों के कब्जे से करीब 7 लाख रुपए कीमत की रेनॉल्ट काइगर कार भी जब्त की गई। कार्रवाई में कुल 13.70 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार 17 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर जावरा शहर थाना पुलिस की टीम ने बेगमपुरा ईदगाह रोड, ईदगाह के सामने कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से लक्की मंडलोई उम्र 23 वर्ष निवासी मनावर, अरबाज उम्र 23 वर्ष निवासी खरगोन तथा दानिश गौरी उम्र 32 वर्ष निवासी मनावर, जिला धार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से प्लास्टिक थैली में रखा 67.58 ग्राम MD मादक पदार्थ तथा काले रंग की रेनॉल्ट काइगर कार क्रमांक MP 09 AM 6202 बरामद की।

मामले में थाना जावरा शहर पर अपराध क्रमांक 345/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है और उनसे मादक पदार्थ के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

एक आरोपी फरार

पुलिस ने मामले में वसीम चौकड़ी निवासी रतलामी गेट, जावरा को फरार आरोपी बताया है। पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही है।

13.70 लाख रुपए का मशरूका जब्त

कार्रवाई में 67.58 ग्राम MD ड्रग्स की अनुमानित कीमत 6.70 लाख रुपए तथा रेनॉल्ट काइगर कार की कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई गई है। इस तरह पुलिस ने कुल 13 लाख 70 हजार रुपए का मशरूका जब्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल, नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री युवराज सिंह चौहान एवं थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक राकेश मेहरा और पुलिस टीम द्वारा की गई। कार्रवाई में थाना पुलिस के साथ साइबर सेल की भी भूमिका रही।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!