निर्मला पहाडे ब्यूरो प्रमुख छिंदवाड़ा
घटना का संक्षिप्त विवरण:- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय छिन्दवाडा श्री अजय पाण्डेय (IPS) एवं अति.पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री जितेन्द्र सिंह जाट के मार्ग दर्शन में थाना परासिया के अपराध क्रमांक 330/2026 धारा 103 (1) बीएनएस में आरोपी रमेश सरयाम व्दारा अपनी पत्नि के चरित्र पर शंका करने पर चाकू से गला एवं सीना में प्राण घातक चोट पहुंचाकर हत्या कर भाग गया था जिसे पुलिस टीम व्दारा कुछ घंटों के भीतर पकडकर पुलिस अभिरक्षा में लेकर शीघ्र विधिक कार्यवाही की गई है ।
गिरफ्तार आरोपी-
- रमेश सरयाम पिता श्यामू सरयाम उम्र 55 साल निवासी वार्ड न. 01 डोंगर चिखली परासिया थाना परासिया
पुलिस टीम :- थाना प्रभारी परासिया निरीक्षक ईश्वरी पटले, उपनिरी. राजेन्द्र बघेल, उपनिरीक्षक रवेन्द्र ठाकुर, सउनि. रामकुमार धुर्वे, प्रआर 192 मनोज बघेल, प्रआर. 247 नदीम खान, प्रआर. 386 आशीष कटारे, आर. 309 संजय बघेल, आर. 677 विपिन पांडे, आर. 159 संजय चन्द्रवंशी, आर. 64 अनुरोध बघेल, आर. 644 दिलीप डेहरिया, आर. 851 सुमत धुर्वे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

