₹3.54 लाख लिए… फर्जी ऑफर लेटर थमाया… जॉइनिंग के नाम पर तारीख पर तारीख!
देवीनाथ लोखंडे सह संपादक पुलिस दर्पण दक्षिण मध्य प्रदेश
बैतूल। बैतूल में MP METRO में नौकरी दिलाने के नाम पर ₹3.54 लाख की धोखाधड़ी के मामले में करीब डेढ़ साल से फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने फरियादी से लाखों रुपये लेने के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर का कथित फर्जी ऑफर लेटर दिया। इसके बाद कभी 10 दिन, कभी 15 दिन तो कभी अगले सप्ताह जॉइनिंग कराने का भरोसा दिलाता रहा।
💰 पैसे वापस मांगने पर मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया गया।
🏦 रकम लौटाने के लिए दिया गया चेक भी तीन बार बाउंस हो गया।
🚔 करीब डेढ़ साल की तलाश के बाद आरोपी पुलिस के हाथ लगा।
मामले में थाना कोतवाली बैतूल में अपराध क्रमांक 1271/2024, धारा 420 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

