जावरा में तांत्रिक इलाज के नाम पर 4.71 लाख की ठगी, एसपी के निर्देश पर बाबा के खिलाफ मामला दर्ज

जावरा, रतलाम। पुलिस दर्पण

जावरा, रतलाम। जिले के जावरा शहर में शारीरिक एवं मानसिक बीमारी ठीक करने के नाम पर एक कथित तांत्रिक द्वारा लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने टीकमगढ़ निवासी युवक की शिकायत पर शाहीद खान उर्फ बाबा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खरगापुर, जिला टीकमगढ़ निवासी 24 वर्षीय सोहेल पिता अब्दुल हमीद खान वर्तमान में हुसैन टेकरी शरीफ, जावरा में अध्ययनरत है। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि वह लंबे समय से बीमारी से परेशान था। लोगों से जानकारी मिलने पर वह लगभग तीन वर्ष पूर्व हुसैन टेकरी, जावरा आया, जहां उसकी मुलाकात गुरुनानक मोहल्ला, स्टेशन रोड निवासी शाहीद खान उर्फ बाबा से हुई।

आरोप है कि शाहीद बाबा ने स्वयं को तांत्रिक विद्या का जानकार बताते हुए युवक को विश्वास दिलाया कि केवल वही उसकी बीमारी ठीक कर सकता है। इसके बाद इलाज और तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर विभिन्न किस्तों में ऑनलाइन और नगद राशि ली गई।

शिकायत के अनुसार, युवक ने फोन-पे के माध्यम से अलग-अलग तिथियों में कुल 3 लाख 21 हजार रुपये तथा नगद 1 लाख 50 हजार रुपये दिए। इस प्रकार कुल 4 लाख 71 हजार रुपये आरोपी ने प्राप्त किए, लेकिन पीड़ित की तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने टालमटोल की। 2 जनवरी को रुपये मांगने पर कथित बाबा ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवक ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की।

एसपी के निर्देश पर मामले की जांच कर पुलिस ने शाहीद खान उर्फ बाबा के विरुद्ध धोखाधड़ी एवं धमकी सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!