कुकिंग प्रतियोगिता में विधायक, कमिश्नर और कलेक्टर ने चखा स्व-सहायता समूहों के व्यंजनों का स्वाद

पीएम पोषण योजना: सोहागपुर में रसोई सहायकों की कुकिंग प्रतियोगिता

शहडोल / पुलिस दर्पण

शहडोल। जनपद पंचायत सोहागपुर के सभागार में आज ‘प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना’ के अंतर्गत रसोई सह सहायकों के लिए एक दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं भव्य कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अनूठे आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, शहडोल संभाग की कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता और कलेक्टर डॉ. केदार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ अधिकारियों ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए पारंपरिक और पौष्टिक व्यंजनों का स्वाद चखा और उनके हुनर की जमकर तारीफ की।
85 महिलाओं ने दिखाया पाक कला का हुनर
इस कुकिंग प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न स्व-सहायता समूहों की 85 महिला रसोई सहायकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। महिलाओं ने न केवल स्वादिष्ट बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पोषण से भरपूर व्यंजन तैयार किए। अधिकारियों और अतिथियों ने सभी व्यंजनों का बारीकी से निरीक्षण किया और महिलाओं के इस व्यावसायिक कौशल को सराहा। विजेता महिलाएं हुईं सम्मानित प्रतियोगिता के अंत में व्यंजनों के स्वाद, शुद्धता और प्रस्तुतीकरण के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभावान महिलाओं को विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, कमिश्नर और कलेक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
अतिथियों ने बढ़ाया हौसला:
इस अवसर पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत स्कूलों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और गरम भोजन उपलब्ध कराने में इन रसोई सहायकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इस तरह के प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे बच्चों के लिए और बेहतर व पौष्टिक भोजन तैयार कर सकेंगी।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी और भारी संख्या में स्व-सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!