राष्ट्रीय मंच पर संसदीय कौशल का शानदार प्रदर्शन, पहले भी भोपाल विधानसभा युवा संसद के लिए हो चुका है चयन
उज्जैन | पुलिस दर्पण
उज्जैन । उज्जैन की प्रतिभाशाली छात्रा निशा जैन ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले का नाम गौरवान्वित किया है। वर्तमान में शासकीय जीजाबाई महाविद्यालय, इंदौर में अध्ययनरत निशा जैन ने नई दिल्ली में आयोजित युवा छात्र संसद में सत्ता पक्ष की ओर से सांसद कंगना रनौत के संसदीय पोर्टफोलियो का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रभावशाली प्रस्तुति दी। उनकी तार्किक शैली, आत्मविश्वास और प्रभावशाली वक्तृत्व कला ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। यह निशा की पहली बड़ी उपलब्धि नहीं है। इससे पहले भी उनका चयन भोपाल विधानसभा युवा संसद के लिए हो चुका है, जहां उन्होंने अपने संसदीय ज्ञान, नेतृत्व क्षमता और प्रभावशाली संवाद कौशल से सभी को प्रभावित किया था।
निशा जैन की इस उपलब्धि से उनके पिता विनोद जैन, परिवारजनों और शासकीय जीजाबाई महाविद्यालय, इंदौर में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता पर शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए इसे उज्जैन और मध्यप्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया।
निशा जैन की यह उपलब्धि देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने यह साबित किया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत ईमानदार हो और आत्मविश्वास मजबूत हो, तो राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बनाई जा सकती है। युवा छात्र संसद जैसे मंचों पर उनकी सक्रिय भागीदारी भविष्य में लोकतांत्रिक नेतृत्व की नई संभावनाओं का संकेत देती है।

