नगरीय निकाय द्वारा विशेष सफाई अभियान

नगरीय निकाय टीकमगढ़ द्वारा विशेष सफाई अभियान के तहत बड़ा नहर की जलकुंभी हटवाकर करायी गई नहर की सफाई।
टीकमगढ़ / पुलिस दर्पण

कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजली शर्मा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ओमपाल सिंह भदौरिया द्वारा आज वार्ड नं. 2 भवानी सेतु पुल बंडा नहर का निरीक्षण किया और नहर मे फैली जलकुम्भी को हटाने के लिए विशेष सफाई अभियान के तहत बड़ा नहर की जलकुंभी हटवाकर नहर की सफाई करायी गई।
इसके साथ ही अभियान अंतर्गत अम्बेडकर चौराहे से न्यू बस स्टैंड तक चल रहे निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया गया एवं गुणवत्ता और प्रगति तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप किए जा रहे कार्याे का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही ठेकेदार को निर्देशित किया गया कि कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए एवं सुधार संबन्धी सुझाव भी दिए।
इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी से कार्यपालन यंत्री, पार्षद श्री मुन्ना लाल साहू, पार्षद प्रतिनिधि श्री जाहिद खान, नगर पालिका उपयंत्री श्री दीपक विश्वकर्मा, स्वच्छता नोडल श्री रौनक जैन, सफाई प्रभारी हवालदार श्री राकेश बल्मीक एवं अन्य कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!