पर्युषण का श्री नरीमन नागेश्वर के नाम,होगी विराट महापूजा

मनमोहक अंगरचना, पुष्प-दीप सज्जा और संगीतात्मक आरती रहेंगी विशेष आकर्षण

प्रदीप जैन

इंदौर। पर्युषण महापर्व के पावन अवसर पर 9 सितंबर को नरीमन सिटी में भगवान श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ की आराधना के लिए ‘विराट महापूजा एवं प्रभु भक्ति’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। श्री नरीमन नवकार जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ ट्रस्ट के अध्यक्ष निलेश जैन ने बताया कि आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सपरिवार शामिल होकर प्रभु आराधना का लाभ लेंगे।

आयोजन में भगवान श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ की मनमोहक अंगरचना, पुष्पों से दिव्य महापूजा, दीपों की भव्य सज्जा एवं संगीतात्मक आरती विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजन का उद्देश्य पर्युषण पर्व की धर्माराधना, आत्मचिंतन और आध्यात्मिक ऊर्जा से श्रद्धालुओं को जोड़ना है।

प्रवीण गुरूजी ने बताया कि महापूजा के दौरान श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में प्रभु आराधना का अवसर मिलेगा। वहीं विजय जैन गोटावाला ने बताया कि डॉ. विपिन वागरेचा भावपूर्ण भक्ति प्रस्तुति देंगे, जबकि आयुष बोहरा के सुर आयोजन को और अधिक भक्तिमय बनाएंगे। आयोजन के लाभार्थी राजेन्द्र-विभा, भरत-तृप्ति, अमित-गुंजन, शुभ, शौर्य, सना व अमायरा पारेख (मेट्रो) परिवार एवं संगम ग्रुप हैं।

ट्रस्टी आर.सी. जैन एवं मनीष शाह सहित नाना सेठ, बाबूलाल भंडारी, शरद जैन, महेंद्र कटारिया, अजय चौधरी, अजय अम्बोर, शान्तिलाल जैन, प्रवीण सकलेचा, प्रदीप आँचलिया, प्रकाशचंद जैन, दिलीप जैन, संदीप जैन, रितेश जैन, ऋषभ शाह, अल्केश गाँधी, अनिल कुमार जैन, अजीत जैन, अमित मेहता, अंकुश सिंह सिसोदिया, स्वप्निल नानावटी, सिद्धांत जैन एवं हितेश काकरिया ने समाजजनों से सपरिवार आयोजन में शामिल होकर प्रभु भक्ति एवं धर्माराधना का लाभ लेने का आह्वान किया है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!