मध्यप्रदेश बनेगा ग्रीन एनर्जी का पावरहाउस, विंड एनर्जी विस्तार पर बड़ा मंथन

भोपाल | पुलिस दर्पण

मध्यप्रदेश में अक्षय ऊर्जा क्षेत्र को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सुजलॉन ग्रुप के ग्रुप चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अजय कपूर से सौजन्य भेंट की।

इस दौरान प्रदेश में विंड एनर्जी परियोजनाओं के विस्तार, हरित ऊर्जा निवेश और हाइब्रिड ऊर्जा क्षमता बढ़ाने जैसे अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में मध्यप्रदेश को स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा उत्पादन का प्रमुख केंद्र बनाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

विंड और सोलर ऊर्जा के संयोजन वाली हाइब्रिड परियोजनाओं के विस्तार से प्रदेश में ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई।

प्रदेश सरकार लगातार हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रही है और सुजलॉन जैसे अग्रणी ऊर्जा समूहों के साथ इस तरह की चर्चाएं मध्यप्रदेश को देश के प्रमुख नवीकरणीय ऊर्जा केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!