रतलाम पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

एसपी अमित कुमार ने 42 पुलिसकर्मियों के किए तबादले, कई थानों में बदली तैनाती।

प्रशासनिक कसावट और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से जारी हुए आदेश, तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश।

रतलाम / पुलिस दर्पण

पुलिस विभाग में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। एस पी श्री अमित कुमार ने कार्य व्यवस्था को अधिक प्रभावी और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 42 कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों एवं आरक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार आरक्षित केंद्र रतलाम से पुलिसकर्मियों की पदस्थापना जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों और पुलिस इकाइयों में की गई है। संबंधित सभी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादला सूची के तहत थाना औद्योगिक क्षेत्र, स्टेशन रोड, माणकचौक, जावरा शहर, जावरा औद्योगिक क्षेत्र, आलोट, रावटी, सैलाना, यातायात, दीनदयाल नगर, पिपलौदा तथा अजाक सहित कई थाना क्षेत्रों एवं शाखाओं में पुलिस बल की नई तैनाती की गई है। पुलिस विभाग का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यकुशलता बढ़ेगी, पुलिस व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!