रतलाम में चार्जिंग के दौरान ई-स्कूटी में जोरदार विस्फोट, मां और दो बच्चे झुलसे

रतलाम। पुलिस दर्पण

रतलाम। शहर के कनेरी रोड स्थित विंध्यवासिनी कॉलोनी में बुधवार तड़के चार्जिंग पर लगी नई ई-स्कूटी में शॉर्ट सर्किट के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके के बाद मकान में भीषण आग फैल गई। हादसे में घर में सो रही मां और उनके दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। आग में घर का अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात परिवार ने नई ई-स्कूटी को चार्जिंग पर लगाया था और सभी सदस्य सो गए थे। बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे अचानक ई-स्कूटी में शॉर्ट सर्किट हुआ और जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज से आसपास के रहवासी भी दहशत में आ गए।

हादसे में बिंदु सिसोदिया (36), विजय लक्ष्मी (20) और अंतिम (15) आग की चपेट में आकर झुलस गए। धमाके के बाद घर में तेजी से आग फैल गई।

पड़ोसियों ने तत्परता दिखाकर बचाई जान

धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी तत्काल मौके पर पहुंचे और झुलसे परिवार को घर से बाहर निकाला। स्थानीय निवासी निर्मल राठौड़ ने पास के पेट्रोल पंप से फायर सेफ्टी उपकरण लाकर आग बुझाने का प्रारंभिक प्रयास किया। सूचना मिलने पर नगर निगम की फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इसके बाद पड़ोसियों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

करीब 10-12 दिन पहले खरीदी थी नई ई-स्कूटी

घायल बिंदु सिसोदिया के जीजा वीरेंद्र सिंह तंवर के अनुसार, परिवार ने करीब 10-12 दिन पहले ही माणकचौक स्थित शोरूम से नई ई-स्कूटी खरीदी थी। बताया गया कि गुलाबी रंग की यह स्कूटी बच्चों के स्कूल आने-जाने की सुविधा के लिए ली गई थी। जिस मकान में हादसा हुआ, उसे भी परिवार ने करीब चार माह पहले ही खरीदा था।

पुलिस और फायर विभाग की जांच जारी

घटना के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ई-स्कूटी में विस्फोट किस वजह से हुआ और आग लगने के वास्तविक कारण क्या थे, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल मां और दोनों बच्चों का मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!