रेत के अवैध उत्खनन पर प्रशासन सख्त, दो पनडुब्बी मशीनें जब्त

नर्मदापुरम / पुलिस दर्पण
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सतत कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में सोमवार, 29 जून 2026 को तहसील सिवनी मालवा के ग्राम बाबरी एवं पथाडा क्षेत्र में संयुक्त टीम द्वारा रेत के अवैध उत्खनन की जांच की गई। जांच के दौरान दो पनडुब्बी मशीनें अवैध रूप से रेत उत्खनन करते हुए पाई गईं, जिन्हें मौके से जब्त कर पुलिस थाना सिवनी मालवा में अभिरक्षा में रखा गया है।
संयुक्त कार्रवाई में नायब तहसीलदार श्री पूनम सिंह सलामे, खनि निरीक्षक पिंकी चौहान तथा पुलिस बल की उपस्थिति रही। टीम द्वारा अवैध उत्खनन में प्रयुक्त मशीनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध निरंतर अभियान जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!