कलेक्टर रुचिका चौहान ने रक्तदान कर दिया मानवता की सेवा का प्रेरक संदेश

ग्वालियर। पुलिस दर्पण

ग्वालियर। सेवा–संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय मुरार में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने स्वयं रक्तदान कर समाज के सामने मानवता की सेवा का प्रेरक संदेश प्रस्तुत किया।

कलेक्टर चौहान ने रक्तदान कर आमजन के साथ-साथ शासकीय सेवकों को भी इस पुनीत कार्य के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार इस मानवीय सेवा में सहभागी बनना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद जगा सकता है।

सेवा–संकल्प अभियान के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

कलेक्टर के स्वयं रक्तदान करने से उपस्थित लोगों और शासकीय सेवकों को भी रक्तदान के लिए प्रेरणा मिली। उन्होंने सभी से अपील की कि सेवा को संकल्प बनाएं और जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा के लिए रक्तदान करें।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!