100 यूनिट रक्त संग्रहित कर दिया मानव सेवा का संदेश

भीकनगांव में विशाल रक्तदान शिविर सफल, 100 यूनिट रक्त संग्रहित कर दिया मानव सेवा का संदेश

एसडीएम और तहसीलदार ने स्वयं रक्तदान कर किया प्रेरित, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं सामाजिक संगठनों की रही उल्लेखनीय सहभागिता

खरगोन / पुलिस दर्पण

कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार विकासखंड भीकनगांव स्थित शासकीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास में गुरुवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एसडीएम श्री लोकेश छापरे के मार्गदर्शन में आयोजित इस सेवा अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

शिविर का शुभारंभ एसडीएम श्री लोकेश छापरे एवं तहसीलदार श्री रविंद्र चौहान द्वारा स्वयं रक्तदान कर किया गया। अधिकारियों के इस प्रेरणादायी कदम से उपस्थित कर्मचारियों एवं नागरिकों में उत्साह का वातावरण बना और बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान के लिए आगे आकर सहभागिता निभाई।

स्वास्थ्य विभाग प्रमुख डॉ. विजय वर्मा ने बताया कि विभिन्न विभागों एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कुल 100 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो क्षेत्र में मानव सेवा और सामाजिक दायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है।
रक्तदान शिविर में राजस्व विभाग, पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा नगर परिषद भीकनगांव के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके अलावा भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों तथा लायंस क्लब भीकनगांव के सदस्यों ने भी रक्तदान कर समाज सेवा के इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
शिविर के सफल संचालन में जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक की टीम एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भीकनगांव के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रक्त संग्रहण, स्वास्थ्य परीक्षण और व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगी विभागों, सामाजिक संगठनों एवं स्वास्थ्य टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और ऐसे आयोजन समाज में सेवा, संवेदना और मानवता की भावना को सशक्त बनाते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!