माहेश्वरी महिला प्रगति मंडल ने कैंसर से बचाव पर सेमिनार आयोजित

रतलाम /पुलिस दर्पण

  • माहेश्वरी महिला प्रगति मंडल ने महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘कैंसर से बचाव’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष श्रीमती किरण माहेश्वरी के सान्निध्य में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीषा माहेश्वरी और डॉ. सुनीता वाधवानी मुख्य वक्ता रहीं।
  • दोनों विशेषज्ञों ने सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर के लक्षणों, समय रहते पहचान के संकेतों तथा बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने का आग्रह किया।
    इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हेमलता बिसानी, संरक्षक राजकुमारी काबरा, सचिव अंतिम काचोलिया, कोषाध्यक्ष विजयलक्ष्मी बाहेती, प्रचार मंत्री मंजूला झंवर, उपाध्यक्ष स्वाति मालपानी सहित सुनीता मालपानी, लता भंसाली, निर्मला सोमानी, प्रेमलता मंत्री, ललिता सोमानी, सपना भट्ट, चंचला भट्ट, उमा राठी, लता मालपानी आदि बड़ी संख्या में सदस्याएं उपस्थित रहीं।
    आयोजकों ने बताया कि समाज की महिलाओं की सहभागिता और जागरूकता सराहनीय रही।

माहेश्वरी महिला प्रगति मंडल ने कैंसर से बचाव पर सेमिनार किया, दी जानकारी

रतलाम /पुलिस दर्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *