सागर। पुलिस कंट्रोल रूम सागर के डायल-112/100 में प्राप्त एक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एफ.आर.वी. स्टाफ एवं थाना पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए 40 फीट गहरे कुएं में गिरे एक कुत्ते को सकुशल बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।
डायल-112 में इवेंट आईडी 3808 के अंतर्गत सूचना प्राप्त हुई कि ठाकुर बाबा मंदिर के सामने, चैरिटी कान्वेंट स्कूल के पास स्थित एक गहरे कुएं में एक कुत्ता गिर गया है। सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम सागर द्वारा तत्काल निकटस्थ एफ.आर.वी. एवं संबंधित थाना पुलिस को मौके पर रवाना किया गया।
घटनास्थल पर पहुंचकर एफ.आर.वी. स्टाफ एवं थाना पुलिस ने स्थिति का आकलन किया तथा रस्सी की सहायता से सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया…

