जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और दुर्घटना नियंत्रण पर हुई विस्तृत समीक्षा

स्कूली वाहनों की नियमित जांच के निर्देश, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन होगा: कलेक्टर प्रीति यादव

आगर मालवा / पुलिस दर्पण

कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सड़क सुरक्षा, दुर्घटना नियंत्रण, स्कूली वाहनों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में कलेक्टर श्रीमती यादव ने यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि जिले में संचालित सभी स्कूल वाहनों की नियमित एवं सघन जांच की जाए।

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस प्रमाण-पत्र, वाहन संबंधी आवश्यक दस्तावेजों एवं सुरक्षा मानकों का गहन परीक्षण किया जाए। साथ ही सभी स्कूल वाहनों में सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित सुरक्षा दिशानिर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि प्रत्येक स्कूल वाहन में अग्निशामक यंत्र, स्पीड गवर्नर, सीसीटीवी कैमरे, फर्स्ट एड बॉक्स सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन मालिकों एवं स्कूल प्रबंधन की जवाबदेही तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम बनाकर निरंतर निरीक्षण और जांच अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।
वर्षाकाल को देखते हुए पुल-पुलियाओं पर बढ़ाई जाएगी सुरक्षा
बैठक में वर्षाकाल के मद्देनजर जिले की पुल-पुलियाओं एवं रपटों पर चेतावनी और संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि सभी पुल-पुलियाओं पर सुरक्षा रेलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा जिन संरचनाओं की मरम्मत आवश्यक है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जाए ताकि दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके।
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान
कलेक्टर ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क निर्माण एवं रखरखाव एजेंसियों को स्पीड ब्रेकरों पर व्हाइट स्ट्रिप पेंटिंग, सड़क किनारे व्हाइट लाइन मार्किंग तथा आवश्यक स्थानों पर साइनेज बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
इसके अलावा सड़क किनारे उगी अनावश्यक झाड़ियों को हटाने, आवश्यकता अनुसार रम्बल स्ट्रिप एवं स्पीड ब्रेकर बनाने तथा कनेक्टिंग रोड और ब्लाइंड स्पॉट्स पर कन्वैक्स मिरर लगाने के निर्देश भी दिए गए।
हिट एंड रन पीड़ितों को समय पर मिले राहत
बैठक में हिट एंड रन मामलों में प्रभावित व्यक्तियों को राहत प्रदान करने के लिए संचालित प्रतिकर योजना के तहत समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने, सब्जी मंडी रोड पर शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक चार पहिया एवं तीन पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लागू करने तथा हाथ ठेला एवं फेरी व्यवसायियों के लिए निर्धारित स्थान चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी, अपर कलेक्टर श्री आर.पी. वर्मा, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री गोपाल प्रसाद उसपारिया, एनएचआई की संध्या टेले, यातायात थाना प्रभारी श्री जगदीश यादव, सीएएचओ श्री कुशाल सिंह डोड़वे, श्री अंकित श्रीवास्तव सहित सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!