विधायक प्रदीप पटेल की माताजी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

*मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल की माताजी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

पुलिस दर्पण न्यूज़

रीवा । मऊगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप पटेल की माताजी का बीती रात निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं और उनका उपचार चल रहा था। स्वास्थ्य में लगातार गिरावट के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।
माताजी के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, पार्टी कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रवासियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
परिवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिवंगत माताजी का अंतिम संस्कार आज 25 जून को उनके गृहग्राम देवास में किया जाएगा। अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।
क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने विधायक प्रदीप पटेल एवं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में ईश्वर से संबल प्रदान करने की कामना की है।
विधायक प्रदीप पटेल एवं उनके समस्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है तथा दिवंगत पुण्यात्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *