मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण, गर्भवती महिलाओं और नवजातों की देखभाल व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रतलाम / पुलिस दर्पण

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडीवा ने मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह की 9 एवं 25 तारीख को गर्भवती महिलाओं को प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान डॉ. वाडीवा ने गर्भवती महिलाओं की डायबिटीज जांच एवं सिकल सेल एनीमिया की जांच संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती मैरीलीन से प्राप्त की। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की पहचान एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सीएमएचओ ने सोनोग्राफी सेंटर, लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर तथा हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के वार्ड का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने एकीकृत शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एसएनएनसीयू) में भर्ती नवजात शिशुओं की देखभाल एवं उपचार व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही कंगारू मदर केयर यूनिट में नवजात शिशुओं एवं माताओं को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए।
डॉ. वाडीवा ने स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता बनाए रखते हुए गर्भवती महिलाओं तथा नवजात शिशुओं को बेहतर उपचार एवं देखभाल उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) श्रीमती अर्चना राठौर, डिप्टी मीडिया अधिकारी श्रीमती सरला वर्मा, इंचार्ज एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.सी. डामोर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सोफिया सिंगारे, डॉ. सरिता खंडेलवाल, चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधा राजावत, नर्सिंग मेट्रन उर्मिला मसीह, शोभा सैनी, भारती गहलोत, नर्सिंग ऑफिसर श्री चेतन पांडे सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!