जर्जर भवनों पर नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, चिन्हित खतरनाक निर्माण किए गए ध्वस्त

जनहानि रोकने के लिए प्रशासन सख्त, चिन्हित खतरनाक निर्माण किए गए ध्वस्त

बारिश से पहले चला बुलडोजर: पिपलियामंडी में जर्जर भवनों पर नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई

जनहानि रोकने के लिए प्रशासन सख्त, चिन्हित खतरनाक निर्माण किए गए ध्वस्त

मंदसौर । पिपलियामंडी आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नगर परिषद पिपलियामंडी ने जर्जर एवं खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद द्वारा चिन्हित किए गए ऐसे भवनों को हटाया गया, जिनसे बारिश के दौरान दुर्घटना और जनहानि की आशंका थी।

नगर परिषद की इस कार्रवाई का उद्देश्य संभावित हादसों को रोकना तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बताया गया। कार्रवाई के दौरान नगर परिषद का अमला मौके पर मौजूद रहा और चिन्हित जर्जर निर्माणों को मशीनों की सहायता से ध्वस्त किया गया।

नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि बारिश के मौसम में कमजोर एवं क्षतिग्रस्त भवनों के गिरने का खतरा बना रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पूर्व सर्वेक्षण के आधार पर खतरनाक भवनों की पहचान कर उन्हें हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) प्रवीण सेन, उपयंत्री राजेश उपाध्याय, राजस्व प्रभारी महेंद्र सिंह, दरोगा दिनेश चौहान सहित नगर परिषद का पूरा अमला उपस्थित रहा।

नगर परिषद ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई जर्जर या खतरनाक भवन हो तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर जन-धन की हानि को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *