कुओं से मोटर और केबल चुराने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश

मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; दलौदा के दो शातिर चोर दबोचे, चोरी की मोटर, केबल और पल्सर बाइक बरामद, एक फरार
मंदसौर / पुलिस दर्पण
क्षेत्र के किसानों के खेतों और कुओं से रात्रि में विद्युत मोटर व केबल चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करने में अफजलपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गिरोह के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की गई मोटर, केबल और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के किसानों ने राहत की सांस ली है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबोचे आरोपी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी रुघनाथ सिंह पिता माधुसिंह (निवासी अफजलपुर) के खेत पर स्थित कुएं से बीती 22-23 जून की दरमियानी रात को अज्ञात बदमाशों ने विद्युत मोटर और केबल चोरी कर ली थी। फरियादी की रिपोर्ट पर अफजलपुर थाने में अपराध क्रमांक 161/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
वरिष्ठ अधिकारियों का रहा मार्गदर्शन
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोदकुमार मीना के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल व एसडीओपी (मंदसौर ग्रामीण) कीर्ति बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश मालवीय के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।
तलाश के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और दो संदिग्धों को रोककर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
इनकी हुई गिरफ्तारी, एक साथी फरार
पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:अभिषेक (22) पिता विक्रम सिंह, निवासी: वार्ड नं. 01, इंदिरा आवास, दलौदा।
जहीर (22) पिता वहीद, निवासी: वार्ड नं. 01, इंदिरा आवास, दलौदा।
फरार आरोपी: इस वारदात में शामिल इनका एक अन्य साथी सुमित पिता विक्रम सिंह (निवासी: दलौदा) फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। चोरी का माल और बाइक बरामद।
पुलिस ने आरोपियों के पास से निम्नलिखित मश्रुका बरामद किया है:विद्युत सामग्री: एक 03 हॉर्स पावर की विद्युत मोटर और 70 फीट केबल (कुल कीमत ₹11,500)।

यह सामग्री आरोपी जहीर से जब्त की गई
वारदात में प्रयुक्त वाहन: काले रंग की बजाज पल्सर 125 एनएस मोटरसाइकिल (क्रमांक MP-14-ZG-0306), जिसे आरोपी अभिषेक से जब्त किया गया है।पुलिस के अनुसार, इस प्रकरण में लिप्त अन्य आरोपियों और अन्य संभावित वारदातों के संबंध में अग्रिम अनुसंधान (जांच) जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *