मोहर्रम जुलूस हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई, बिजली कर्मचारी सेवा से पृथक और निलंबित

रतलाम: मोहर्रम जुलूस हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई; 3 बिजली कर्मचारी सेवा से पृथक और निलंबित, कलेक्टर ने जाना घायलों का हाल।

रतलामपुलिस दर्पण

जिले के जावरा विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान एक दुखद हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला तुरंत एक्शन में आ गया।

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह और शहर एसडीएम श्री तरुण जैन ने रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचकर हादसे में घायल और भर्ती मरीजों से मुलाकात की। अधिकारियों ने डॉक्टरों से चर्चा कर घायलों के इलाज की जानकारी ली। उपस्थित चिकित्सकों के अनुसार, वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में 3 मरीज भर्ती हैं, जिनकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई: तीन पर गिरी गाज
हादसे के बाद मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय कार्यपालन अभियंता द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है: लाइनमैन निलंबित: शिकायत निवारण केंद्र हतनारा में तैनात कर्मचारी श्री घनश्याम गिर (पिता श्री भगवान गिर) को मोहर्रम जुलूस के दौरान मौके पर उपस्थित होने के बावजूद कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जावरा नियत किया गया है। दो श्रमिक सेवा से पृथक: ड्यूटी के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आने पर कार्यालय कार्यपालन यंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए दो बिजली श्रमिकों— श्री समरथ मकवाना और श्री गोबीलाल को सेवा से पृथक (नौकरी से हटाने) का आदेश जारी कर दिया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्था और शासकीय कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!