पदोन्नति पर सजे सितारे, पुलिस अधीक्षक ने नवपदोन्नत अधिकारियों को पहनाए स्टार

संवाददाता निर्मला पहाडे

छिंदवाड़ा। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के पालन में शुक्रवार को पुलिस कार्यालय छिंदवाड़ा में गरिमामय स्टार सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक श्री अजय पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने पुलिस कार्यालय में पदस्थ श्री भूमेंद्र तुरकर एवं सुश्री रश्मि धुर्वे को उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर कंधों पर स्टार लगाकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अजय पाण्डेय ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि बढ़ी हुई जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। उन्होंने नवपदोन्नत अधिकारियों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ आमजन की सेवा करने का आह्वान करते हुए विभाग की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की बात कही।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने भी दोनों अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा ही पुलिस सेवा में सफलता का आधार है।

समारोह में पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे और नवपदोन्नत अधिकारियों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!