शासन की प्राथमिकताओं पर दें विशेष ध्यान, समयबद्ध लक्ष्य तय करें: कलेक्टर दिव्यांक सिंह

मंदसौर। पुलिस दर्पण

मंदसौर। जिले के नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिला अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक लेकर शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने और विभागीय लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें तथा विभागीय लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकताओं और जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

बैठक में आगामी 7 अगस्त से शुरू होने वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। यह अभियान 8 जनवरी तक संचालित होगा, जिसके तहत प्रत्येक शुक्रवार जिले के किसी एक स्थान पर शिविर आयोजित कर आमजन की शिकायतों का निराकरण किया जाएगा तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।

कलेक्टर ने अधिकारियों को अभियान की पूर्व तैयारियां समय रहते पूरी करने, लंबित शिकायतों के निराकरण में तेजी लाने तथा अल्पकालीन और दीर्घकालीन विभागीय लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन पांच विभागों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और प्रत्येक विभाग को पूरी तैयारी के साथ समीक्षा बैठक में उपस्थित होना होगा।

बैठक के अंत में कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर आमजन को अधिकतम लाभ पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान अपर कलेक्टर एकता जायसवाल और सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन ने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी भी प्रस्तुत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!